![]()
गोंडा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पूरे ललक स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी मंदिर में देर रात स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया गया था। इस अवसर पर भजन कार्यक्रम, विशाल भंडारा और 26वां सवामणी हवन पूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए कलाकारों ने हनुमान जी और बालाजी की आकर्षक झांकियों के माध्यम से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सवामणी हवन कार्यक्रम में गोंडा ही नहीं, बल्कि देवी पाटन मंडल के अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए है। स्थापना दिवस का यह कार्यक्रम सुबह 4 बजे तक चला। अत्यधिक भीड़ के कारण सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संचालन में कुछ दिक्कतें आईं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। पूरे ललक स्थित इस बालाजी मंदिर में शनिवार और मंगलवार को विशेष रूप से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। सामान्य दिनों में भी बड़ी संख्या में भक्त बजरंगबली और बालाजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान लोग बालाजी महाराज के दर्शन करके परिक्रमा करते हुए भी मंदिर का नजर आए हैं महिलाएं पुरुष और छोटे-छोटे बच्चे भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। वही देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि बालाजी स्थापना दिवस के भजन और भंडारे के कार्यक्रम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल संपन्न हो गए। उन्होंने पुष्टि की कि भीड़ अधिक होने के बावजूद कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष ज्येष्ठ माह में आयोजित किया जाता है। कुछ और तस्वीरें देखिए
Source link
गोंडा में धूमधाम से मनाया श्रीबालाजी मंदिर का स्थापना दिवस:भजन, भंडारा और सवामणी हवन में 30 हजार से अधिक श्रद्धालु जुटे