गोंडा में गौकशी के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़:फरार कमरुद्दीन पैर में गोली लगने से घायल, तमंचा-बाइक बरामद


गोंडा में इटियाथोक थाना क्षेत्र में गौकशी के आरोपी कमरुद्दीन उर्फ कचनें को शुक्रवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 10:50 बजे सूचना मिली कि आरोपी इटियाथोक रेलवे क्रॉसिंग के पास से भागने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान मोटरसाइकिल से आते दिखाई दिए आरोपी को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। एक दिन पहले गौकशी के प्रयास में हुआ था फरार एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि कमरुद्दीन ने अपने साथी अशरफ अली के साथ गुरुवार रात करीब नौ बजे इटियाथोक क्षेत्र के पन्ना बगुलहा गांव स्थित कर्बला के पास गन्ने के खेत में एक छुट्टा सांड को गौकशी के उद्देश्य से बांध रखा था। गांव के लोगों को संदेह होने पर वे रात करीब 10 बजे मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख कमरुद्दीन भाग निकला, जबकि अशरफ अली को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गौकशी के उपकरण बरामद, अशरफ पहले ही भेजा जा चुका है जेल पुलिस ने बताया कि अशरफ अली के कब्जे से गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद हुए थे। उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया था। वहीं फरार कमरुद्दीन की तलाश लगातार की जा रही थी। एसपी बोले- पुलिस पर फायरिंग के बाद हुई जवाबी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि चेकिंग के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *