गोंडा आरपीएफ ने शराब तस्कर कोच अटेंडेंट को किया गिरफ्तार:8 हजार रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, आरोपी कोच अटेंडेंट था


गोंडा में रेलवे सुरक्षा बल,राजकीय रेलवे पुलिस और अपराध खुफिया ब्यूरो की संयुक्त टीम ने शराब तस्करी के खिलाफ अभियान में आज रविवार देर शाम 4 बजे बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त टीम ने गोंडा रेलवे स्टेशन से चंपारण हमसफर एक्सप्रेस के कोच अटेंडेंट जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 8 हजार रुपये मूल्य की 10 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गोंडा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो के पश्चिमी छोर पर शौचालय के पास एक व्यक्ति बैग में अवैध शराब लेकर बिहार जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहा है। इस सूचना पर आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध राय, सीआईबी निरीक्षक उदय राज, एएसआई दिलीप कुमार सिंह और जीआरपी उपनिरीक्षक मनोज कुमार यादव की संयुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई की। टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान जितेंद्र कुमार (30 वर्ष), निवासी कबानीपुर, थाना रंगरा चौक, जिला भागलपुर (बिहार) के रूप में बताई। उसके नीले रंग के पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर 750 एमएल की 10 बोतल ओल्ड मॉन्क रम (कुल 7.5 लीटर) मिली। जितेंद्र कुमार शराब से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी ने बताया कि वह ट्रेन संख्या 15706 ‘चंपारण हमसफर एक्सप्रेस’ में कोच अटेंडेंट के रूप में कार्यरत है। वह इस शराब को ट्रेन के माध्यम से बिहार ले जाकर बेचने की फिराक में था। ट्रेन में चेकिंग देखकर वह गोंडा स्टेशन पर उतर गया था, ताकि बाद में किसी अन्य ट्रेन से बिहार जा सके, लेकिन संयुक्त टीम की सतर्कता से उसे पकड़ लिया गया। जितेंद्र कुमार के खिलाफ गोंडा जीआरपी थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे रेलवे न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गोंडा आरपीएफ निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि बिहार में पूरी तरीके से शराब बंद है और यह लगातार अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करके बिहार ले जाकर के वहां पर भेजता था जिसे गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है पूरे मामले को लेकर जांच की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *