गाजीपुर से सोमनाथ यात्रा शुरू, 16 लोग शामिल:24 अप्रैल तक चलेगा कार्यक्रम, नगर पालिका अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी


गाजीपुर में जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर 18 अप्रैल, 2026 को सोमनाथ यात्रा का शुभारंभ किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रायफल क्लब से इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा 24 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमों के साथ संचालित होगी। इस यात्रा में प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी शामिल हुए। इनमें जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, जिला पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के रामकुमार मौर्य और जिला पिछड़ा कल्याण विभाग के अधिकारी गिरिजाशंकर सरोज प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कुल 16 लोग इस यात्रा का हिस्सा बने। इनमें धनंजय कुमार प्रजापति, पद्माकर पांडे, पवन मौर्य, कालीचरण चौहान, सिद्धार्थ सिंह, दुर्गा शर्मा, विजय कुमार, रामकेश पांडे, पारसनाथ यादव और विवेक कुमार गुप्ता शामिल हैं। सभी प्रतिभागियों ने यात्रा की सफलता की कामना की और इसे सामूहिक सहभागिता का प्रतीक बताया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *