गाजियाबाद में 8 साल के बच्चे की करंट से मौत:बिजली पोल से चिपका, 2 बच्चों ने पहले पकड़कर मजाक में खींचा था


गाजियाबाद में 8 साल के बच्चे की करंट से मौत हो गई। परिजनों ने बिजली विभाग की लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि इलाके में बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर में करंट फैलने की शिकायत पहले भी कई बार संबंधित अधिकारियों को दी गई थी, लेकिन समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। घटना टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित इकबाल कॉलोनी में शुक्रवार शाम को हुई। करंट की चपेट में आया 8 साल का अयान बिजली के पोल के पास पहुंचा, वहां वह नाली के किनारे गया, इसी दौरान 2 अन्य बच्चे उसे पकड़कर खींचने लगे। बच्चे 10 कदम ही चले थे तभी अयान करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। इसकी सीसी टीवी फुटेज भी सामने आई है। पड़ोस में रहने वाले राशिद ने बताया कि वहां लंबे समय से बिजली के खंभे अथवा ट्रांसफार्मर में करंट आने की समस्या बनी हुई थी। कई बार बिजली विभाग को इसकी जानकारी देने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। परिजनों में मचा कोहराम हादसे के बाद अयान के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने संबंधित बिजली विभाग की लापरवाही से मौत होना बताया। परिजनों का कहना है कि उनके बेटे की मौत केवल एक हादसा नहीं, बल्कि जिम्मेदार अधिकारियों की कथित लापरवाही का परिणाम है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में जांच की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *