![]()
गाजियाबाद में आज मंगलवार को हल्की बारिश शुरू हुई। आसमान में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मौसम विभाग ने तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के दौरान तेज गति से हवाएं चलने का भी अनुमान है। तापमान में गिरावट के चलते और उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली है। इससे पहले सोमवार को भी हल्की बारिश हुई। आज तापमान में 2 डिग्री गिरावट के साथ दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लगातार बारिश से बदल रहा मौसम लगातार बारिश से मौसम बदल रहा है। बीच बीच में दिन में धूप निकलने पर उसम बढ़ती है, लेकिन जब बादल छाते हैं तो फिर राहत मिलती है। सोमवार सुबह आसमान में बादल बादल रहे, फिर दिन में हल्की धूप रही। शाम को अलग अलग क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि आज तापमान 2 डिग्री सेल्सियस कम रहने का अनुमान है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में सिर्फ 4 डिग्री सेल्सियस का अंतर है, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत रहेगी।
जुलाई में 196 मिमी बारिश हुई मौसम विभाग के अनुसार, जुलाई महीने में गाजियाबाद में कुल 196 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। 8 और 9 जुलाई को अच्छी बारिश हुई थी। इसके बाद कई दिनों तक गर्मी और उमस बनी रही। 20 जुलाई से मानसून फिर सक्रिय हुआ। 24 जुलाई को हल्की बारिश हुई, 27 जुलाई की शाम अच्छी बारिश दर्ज की गई। वहीं 28 जुलाई को दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही, जबकि 29 जुलाई को हल्की फुहारें पड़ी थीं। अगस्त माह भी एक तिहाई बीत चुका है, जहां लगातार कभी हल्की तो कभी अच्छी बारिश हुई।
Source link
गाजियाबाद में सुबह से बारिश जैसा मौसम, घने बादल छाए:अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, तापमान गिरने से उमस से राहत