![]()
राममंदिर के लिए CEO पद के लिए इंटरव्यू आज से होने जा रहा है। इस पद के लिए 5 हजार से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया था। इंटरव्यू के लिए मात्र 18 कंडीडेट चुने गए हैं।इंटरव्यू के बाद चयन समिति के 3 सदस्य 3 कंडीडेट को चुनेंगे।इसके बाद सीईओं के एक पद के लिए अंतिम विर्णय राममंदिर ट्रस्ट लेगा। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पद के लिए अंतिम साक्षात्कार चयन समिति के तीनों सदस्य आवेदकों का इंटरव्यू लेंगे। इसमें समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश प्रमोद कोहली और सदस्य डा. सुरेश हावड़े व सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी भी अयोध्या पहुंच गए हैं। जानकारी के अनुसार इंटरव्यू से पहले इन सभी सदस्यों को श्रीराम मंदिर की विशालता,विशेषता और व्यापकता से परिचित कराया जाएगा।इसके लिए आवदेकों को रामलला के दर्शन सहित पूरा मंदिर परिसर दिखाने के साथ उसकी जानकारी भी दी जाएगी। इसके पीछे का मकसद यह है कि इंटरव्यू देने वाले कंडीडेट को इतनी बड़ी जिम्मेदारी उठाने का एहसास हो।कि यह इतने महत्वपूर्ण स्थल का प्रबंधक कर पाएगा कि नहीं।
Source link
राममंदिर के लिए CEO पद के लिए इंटरव्यू आज से:5 हजार से ज्यादा लोगों ने किया था आवेदन,इंटरव्यू के लिए चुने गए हैं मात्र 18