![]()
गाजियाबाद के क्रासिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में सोमवार रात 2 बेटों ने अपने मां और पिता की पीटकर हत्या कर दी। रात में झगड़ा होने पर किराएदार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर डायल 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंचीं। जहां मकान मालिक गंगाशरण और उनकी पत्नी विमलेश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की मौत हो गई। सूचना पर डीसीपी सुरेंद्रनाथ तिवारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दोनों बेटों को हिरासत में ले लिया है। रात में झगड़ा कर रहे थे दोनों भाई क्रोसिंग रिपब्लिक के वीर नगर मोहल्ले में गंगाशरण अपने पत्नी विमलेश और दो बेटों के साथ रहते थे। एक किरायेदार द्वारा सूचना दी गई कि मकान मालिक गंगाशरण व उनकी पत्नी विमलेश तथा उनके दोनों बेटे दीपक व ललित के द्वारा आपस में झगड़ा किया जा रहा है। जिसमें गंगाशरण व उनकी पत्नी विमलेश को काफी चोटें आई हैं। सूचना पर तत्काल क्रोसिंग रिपब्लिक पुलिस मौके पर पहुंची व छानबीन की गई। पुलिस ने घायल अवस्था में गंगाशरण व विमलेश को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जिनको डाक्टर्स द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। मां बाप की हत्या के आरोप में पुलिस ने दीपक व ललित को हिरासत में लिया गया है।
Source link
गाजियाबाद में बेटों ने मां- बाप को पीटकर मार डाला:रात में दोनों भाई झगड़ा कर रहे थे, बचाने पर पहले पीटा को पीटा फिर मां पर डंडे बरसाए