![]()
गाजियाबाद में मंगलवार सुबह हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। इसके बाद आसमान में बादल छा रहे। दोपहर के समय दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर घने बादल छाए तो अंधेरा जैसा लगने लगा। एक साथा मौसम बदलने से भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले सोमवार रात भी रुक रुककर बूंदाबांदी होती रही। तामपान में एक साथ गिरावट आई गाजियाबाद में 8 और 9 जुलाई को भारी बारिश हुई। इसके बाद तापमान बढ़ने लगा। 19 जुलाई को तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। आज 21 जुलाई की सुबह तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। आज हवा की गति 12 किमी प्रति घंटा से है। दो दिन में तापमान में आई गिरावट मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जिससे गर्मी का असर कुछ कम हुआ है। रविवार दोपहर बाद हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन मौसम पूरे दिन बारिश जैसा बना रहा। बादल और नमी से बनी उमस सुबह से शहर में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं धूप भी निकल सकती है। करीब 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है, लेकिन हवा में नमी अधिक होने के कारण उमस पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। शहर में आखिरी बार 9 जुलाई को अच्छी बारिश हुई थी। इसके बाद बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस लगातार बढ़ती रही। सोमवार रात 12 दिन बाद बारिश हुई है, दिन के साथ-साथ रात में भी लोगों को चिपचिपी गर्मी से भी राहत मिली है।
Source link
गाजियाबाद में बारिश से सुहावना हुआ मौसम:घन बादल छाने से भीषण गर्मी से राहत, अगले 2 दिन बारिश जैसा रहेगा मौसम