गाजियाबाद में पूजा सामग्री की दुकान में लगी आग:दमकल की दो गाड़ियां बुझाने में जुटीं, शॉर्ट सर्किट बताई जा रही वजह


गाजियाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित चोपला मंदिर इलाके में मंगलवार को एक पूजा सामग्री की दुकान में आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। दुकान में पूजा का सामान, प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते आग की लपटें दुकान की पहली मंजिल तक पहुंच गईं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों से भी दमकल की अतिरिक्त गाड़ियां बुलाई गईं। दमकल कर्मियों ने सबसे पहले आसपास की दुकानों और लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। उन्होंने रास्ता खाली करवाकर पाइप लाइन बिछाई। इसके बाद लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिसे नियंत्रित करने में पुलिस टीम जुटी रही। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। फिलहाल, दमकल विभाग की कई टीमें आग बुझाने में लगी हुई हैं। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *