गाजियाबाद में डंपिंग ग्राउंड में भीषण आग लगी:रात में आग और धुएं से आसपास के लोगों का जीना दुश्वार हुआ


गाजियाबाद के लोनी नगर पालिका क्षेत्र में स्थित डंपिंग ग्राउंड में भीषण आग लग गई। जहां कई घंटा घंटों से कूड़े के ढेर में लगी आग से उठ रहे जहरीले धुएं के गुबार ने आसपास के रिहायशी इलाकों में लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। पहले भी इसमें आग लगती रही है। शाम होते ही आग ने विकराल रूप लिया लोनी नगर पालिका द्वारा पूरे क्षेत्र से एकत्र किया गया कूड़ा आवासीय बस्तियों के नजदीक बने डंपिंग ग्राउंड में डाला जाता है। बुधवार दोपहर से ही इस कूड़े के ढेर में आग सुलगनी शुरू हो गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग से उठ रहा काला व जहरीला धुआं कई किलोमीटर के दायरे में फैल गया है। इसके कारण आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और उल्टी जैसी शिकायतें हो रही हैं। सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों व सांस के मरीजों को उठानी पड़ रही है। भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर का क्षेत्र लोनी भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर का विधानसभा क्षेत्र है। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि रिहायशी इलाके में डंपिंग ग्राउंड बनाए जाने का वे पहले से ही विरोध कर रहे थे। कई बार नगर पालिका अधिकारियों से शिकायत भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल आग पर काबू पाने की मांग की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *