गाजियाबाद में गौर बिल्डिंग में भीषण आग लगी:शहर में 3 जगह आग लगने से मचा हड़कंप, 5 किमी दूर से देखी गईं आग की लपटें


गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आधार पब्लिक स्कूल वसुंधरा के सामने गौर बिज बिजनेस पार्क में बुधवार रात भीषण आग लतग गई। आग मकान के मीटर रुम में लगी। आग इतनी भयानक थी कि 5 किमी दूर से आग की लपटें देखी गईं। इसी समय खोड़ा में एक दुकान में आग लग गई। जबकि तीसरी आग एक मकान में लगी। जिसके बाद दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं। सीएफओ राहुलपाल ने बताया कि गौर बिज बिजनेस पार्क इंदिरापुरम में घटनास्थल पर चारों तरफ आग फैलने लगी। वुड व केवल से फैली आग गौर बिज बिजनेस पार्क की पूरी बिल्डिंग में धुआं फैल गया। यहां केवल और वुड से आग फैली। इस बिल्डिंग में नीचे कमर्शियल और ऊपर ऑफ़िस बने थे। CFO राहुल पाल ने बताया कि होज पाइप की लाइने बिछाकर आग को बुझाना शुरू किया। इस बिल्डिंग में सभी ऑफिस लॉक थे। तत्काल सभी लॉक को काटते हुए व फायर विभाग की अलग अलग टीमों ने ए व बी सेट पहनकर पीछे से दीवार तोड़ीं। जिसके बाद आग को बुझाना शुरु किया। आग की ऊंचाई अधिक थी। यह आग केविल से ही फैलनी शुरू हुई। जहां दमकल की गाड़ियों पर ही चढ़कर ऊपर पानी पहुंचाना शुरू किया। नोएडा से भी गाड़ियां बुलाईं आग की विकरालता को देखते हुए फायर स्टेशन कोतवाली एवं फायर स्टेशन साहिबाबाद से गाड़ियां बुलाई गईं। नोएडा जिल से फायर अधिकारी वाटर बाउजर और आर्टिकुलेटिंग टावर घटनास्थल पर बुलाए गए। जहां फायर की गाड़ियों ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को कंट्रोल कर लिया। गनीमत रही कि आग की चपेट में कोई नहीं आया। आग बुझाने में दमकल के 50 जवान लगे। 12 गाड़ियों की मशक्कत से एक घंटे में पूरी तरह से काबू पाया। सीएफओ का कहना है कि आग बिजली के केविल से लगनी शुरू हुई, ऐसे में माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट हुआ और केबिल ने ही आग पकड़ ली।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *