![]()
लखनऊ में ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाई जा रही है। ऐशबाग स्थित ईदगाह में सुबह 10 बजे नमाज होगी, जिसमें सबसे अधिक लोग शामिल होते हैं। शहर के विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की जा रही। नमाज के बाद लोग एक दूसरे से गले मिलकर मुबारक बाद देते हैं उसके बाद कुर्बानी करते हैं। ईदगाह ऐशबाग और टीले वाली मस्जिद में बड़ी संख्या में सुन्नी समुदाय के लोग नमाज अदा कर रहे हैं। बड़ा इमामबाड़ा स्थित आसिफी मस्जिद और तहसीन गंज जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोग नमाज अदा करते हैं। शहर की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में अलग अलग समय पर नमाज हो रही है। स्थानीय मस्जिद के इमाम और जिम्मेदार लोग मोहल्लेवालों की सहूलियत के हिसाब से नमाज का समय तय करते हैं। मुस्लिम धर्मगुरुओं की तरफ से यह अपील की गई है की मस्जिद और ईदगाह के अंदर नमाज अदा करें किसी भी तरह से कोई व्यक्ति सड़क पर नमाज ना पढ़े। इसके अलावा कुर्बानी घर के अंदर या जिन स्लॉटर हाउस में परमिशन है वहां करें और खुले में कोई भी कुर्बानी न करें। लखनऊ में नमाज का समय जगह – समय ईदगाह ऐशबाग – 10:00 बजे मस्जिद नदवुल उलेमा – 7:30 बजे टीलेवाली मस्जिद में 9:00 बजे बड़ा इमामबाड़ा आसिफी मस्जिद – 10 : 30 बजे जामा मस्जिद तहसीनसंग – 9:00 बजे दरगाह दादा मियां सदर – 8:30 बजे दरगाह खम्मन पीर बाबा चारबाग – 6:30 बजे मस्जिद छत्तेवाली चौक – 6:30 मस्जिद दरगाह शाह मीना शाह – 7:30 मस्जिद तकवियतुल ईदमान, नादान महल – 7:30 मस्जिद चॉद वाली ताल कटोरा – 8:00 मंडी वाली मस्जिद अमीनाबाद – 8:00 मस्जिद रहमानी, अमीनाबाद – 7:30 मस्जिद कादिर खां, तालकटोरा – 7:30 जामा मस्जिद राजाजीपुरम – 7:30 मस्जिद नूर मोहम्मद हुसैनगंज – 8:00 बजे
Source link
लखनऊ में आज मनाई जाएगी बकरीद:मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने पहुंचे लोग, नमाज के बाद देंगे कुर्बानी