गाजियाबाद में आज उमस भरी गर्मी:दिन में तेज धूप में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, बिजली कटौती से लोग परेशान


गाजियाबाद में आज सुबह से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दिन में धूप भी तेज है। शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा। दिन में हवा की गति सामान्य यानि 5 किमी प्रति घंटा से है। अगले 2 दिनों में बारिश का अनुमान मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों में हल्की बारिश का अनुमान है, जहां गाजियाबाद और आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। गाजियाबाद में 30 जून की रात को बारिश से मौसम बदला। गाजियाबाद के अलावा एनसीआर और आसपास के जिलों में मानसूनी बारिश से मौसम सुहावना हुआ। बिजली कटौती लगातार कर रही परेशान गाजियाबाद में एक तरफ उमस भरी गर्मी है, दूसरी तरफ बिजली कटौली लोगों को परेशान कर रही है। सुबह से लेकर रात तक दो- दो घंटे की बिजली कटौती हो रही है। 2 दिन पहले गुस्साए लोगों ने सड़क पर उतरकर बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। गाजियाबाद में विजयनगर, इंदिरापपुरम, कनावनी, लोनी, कोतवाली, हापुड़ रोड अलग अलग क्षेत्रों में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *