गाजियाबाद में आंधी- बारिश और ओले गिरे:रात में 35 Km की गति से तेज हवाएं चलीं, आज भी बारिश का अनुमान


गाजियाबाद में बुधवार रात मौसम ने अचानक करवट ले ली। हल्की बारिश के साथ कई इलाकों में ओले भी पड़े। इस दौरान 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं और आसमान में बिजली चमकने व गरजने का सिलसिला भी जारी रहा। इससे पहले धूल भरी आंधी रुक रुककर चलती रही। आज सुबह से हल्की धूप है, लेकिन दिन में भी हल्की बारिश के साथ मौसम बदलने का अनुमान है। आज भी बादल छाए रहेंगे आज सुबह से ही शहर में बादल छाए रहे और तेज हवाओं के कारण कई जगह आंधी जैसे हालात बन गए। तेज हवाओं और नमी के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का भी एहसास हुआ। सुबह के समय न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में आए बदलाव से तापमान में हल्की गिरावट जरूर महसूस की गई। मौसम विभाग का कहना है कि पूरे प्रदेश में एक साथ आंधी और बारिश से मौसम बदला है। रात के समय हल्की बारिश और तेज हवाएं चलीं। सोमवार रात भी आसमान में बादल छाए रहे थे। हालांकि अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंगलवार को धूप रही, लेकिन बुधवार को आंधी बारिश से मौसम बदला। मई में लगातार बदलता रहा मौसम मई की शुरुआत से ही गाजियाबाद में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। 30 अप्रैल की रात तेज आंधी और बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई थी। इसके बाद 3 मई को हल्की फुहार पड़ी, जबकि 4 मई की सुबह तेज बारिश और आंधी देखने को मिली। उसी रात फिर हल्की बारिश हुई थी। 5 मई की रात आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया था। 6 मई की रात भी बारिश हुई, जबकि 7 मई को पूरे दिन बादल छाए रहे। लगातार बदलते मौसम से लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन अब मौसम साफ होने के साथ उमस और गर्मी फिर बढ़ने लगी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *