गंगा में नाव पर शराब पीते दो युवकों का वीडियो:बदायूं पुलिस ने किया गिरफ्तार, नाबालिग भी साथ, पुलिस जांच में जुटी


बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र में गंगा नदी पर नाव में शराब पीने का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दो वयस्कों के साथ एक नाबालिग भी दिखाई दे रहा है। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद दोनों वयस्कों को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। घटना भुंडी गंगा घाट, भुंडी गांव की बताई जा रही है। वीडियो में सलीम पुत्र सत्तार और नवी रसूल पुत्र अली शेर नाव पर बैठकर शराब पीते नजर आ रहे हैं। वीडियो में नाबालिग भी उनके साथ है। वीडियो में बच्चे यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि वह उनकी पत्नियों से शिकायत करेगा। इसके बाद सलीम और नवी रसूल उसे कुछ खाने को कहते हैं और जब वह नहीं मानता तो उसके हाथ में भी शराब का गिलास दे देते हैं। वीडियो में शराब का पैकेट, नमकीन और खीरा भी नाव पर रखा हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने शुरू की गहन जांच थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद सलीम और नवी रसूल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या दोनों वयस्क नाबालिग के साथ वास्तव में शराब पी रहे थे या केवल सोशल मीडिया के लिए रील बनाई जा रही थी। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। सोशल मीडिया ने बढ़ाया मामला की गंभीरता सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश देखा गया। घटना ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि बच्चों के सामने शराब और अनुचित व्यवहार की प्रवृत्ति को रोकने के लिए प्रशासन और पुलिस क्या कदम उठा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *