गंगा एक्सप्रेस-वे: खिरनी टोल प्लाजा पर भाकियू महाशक्ति को रोका:टोल देने को लेकर विवाद, पुलिस पर गाली-गलौज का आरोप, एसपी से व्हाट्सएप पर शिकायत


संभल में गंगा एक्सप्रेस-वे के खिरनी टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के सदस्यों ने पुलिस पर अभद्रता और गाली-गलौज का आरोप लगाया है। यूनियन का कहना है कि उन्हें एक पंचायत में शामिल होने जाते समय टोल पर रोका गया। यह घटना शनिवार दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे के बीच तहसील संभल के थाना कैलादेवी क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे के खिरनी टोल प्लाजा पर हुई। करीब 04 बजे यूनियन के लोग टोल प्लाजा से अपने कार्यक्रम के लिए गए हैं। यूनियन के सदस्यों के अनुसार, वे गंगा एक्सप्रेस-वे के गढ़ रोड से चढ़े थे और खिरनी प्लाजा पर उतरे। वहां छोटे टोल पर उनकी गाड़ी रोक दी गई। किसानों ने बताया कि टोल कर्मचारी गाड़ी निकालने को तैयार थे, लेकिन चौकी इंचार्ज खिरनी और थाना प्रभारी सचिन कुमार ने जबरन गाड़ी नहीं निकलने दी। किसानों का कहना था कि वे एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देर हो रहे थे और टोल का भुगतान करने को भी तैयार थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उस समय कोई धरना या जाम नहीं था। टोल से निकलने के बाद, यूनियन के कार्यकर्ता भरत भारत, राजू नेता और जबर सिंह को कथित तौर पर रोककर पुलिसकर्मियों द्वारा अपशब्द कहे गए। यूनियन के सदस्यों ने बताया कि उनके साथियों ने उन्हें इस घटना के बारे में जानकारी दी। इस घटना के बाद, यूनियन ने एसपी केके विश्नोई से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई। यूनियन ने थाना प्रभारी के खिलाफ लिखित शिकायत उनके व्हाट्सएप पर भेज दी है। यूनियन ने थाना प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं होती है, तो पूरा संगठन एकजुट होकर डीआईजी और कप्तान से मुलाकात करेगा। यदि वहां से भी बात नहीं बनी, तो वे डीजीपी लखनऊ से मिलने के लिए रवाना होंगे। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि पुलिस से कुछ नहीं हुआ है। टोल देने को लेकर यूनियन और कर्मचारियों में कुछ हुआ था, जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस गई थी। जो भी आरोप लगाए जा रहें निराधार हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *