![]()
फर्रुखाबाद जनपद के मेरापुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह खेत में घास काट रहे एक 70 वर्षीय बुजुर्ग को गोली लग गई। घटना गांव नौली में हुई, जहां बुजुर्ग ओम सिंह मक्के के खेत में काम कर रहे थे। उन्हें पैर में गोली लगी है, हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। फायर एक अन्य युवक पर किया गया था। शनिवार सुबह करीब 8 बजे ओम सिंह जानवरों के लिए घास काट रहे थे। आरोप है कि हमलावर ओम सिंह के चचेरे भाई रोहित को निशाना बनाने आया था। रोहित के खेत में लेट जाने के कारण गोली ओम सिंह के पैर में जा लगी। परिजनों के अनुसार, यह घटना पुरानी रंजिश का परिणाम है। गांव निवासी वीकेश नामक ने बताया कि करीब एक साल से खेत को लेकर विवाद चल रहा है और पहले भी मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। शनिवार सुबह भाई रोहित चारा लेने खेत पर आया देखकर उस पर फायर किया था। वह बच गया जबकि गोली चचेरे भाई के जा लगी। गोली लगने के बाद परिजन एंबुलेंस की मदद से ओम सिंह को पहले एटा जनपद के अलीगंज स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। बाद में पुलिस ने उन्हें नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार चल रहा है। मामले की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। थानाध्यक्ष राजीव पांडेय ने बताया पुराना विवाद था मुकदमा बाजी पहले से ही चल रही है। मामले की जांच की जा रही है। सीओ कायमगंज ने पानी निकलने को लेकर विवाद था। एक अन्य युवक पर फायर किया गया था। दूसरे व्यक्ति को गोली लगी है। जांच की जा रही है।
Source link
खेत में घास काट रहे बुजुर्ग को लगी गोली:रंजिश में दूसरे युवक को बनाया गया था निशाना, चचेरा भाई घायल हुआ