![]()
नागपुर में 41 साल के एक व्यक्ति ने डिनर को लेकर हुए विवाद के बाद अपनी पत्नी की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी। घटना बुधवार रात जिंगाबाई टाकली स्थित उनके घर में हुई। आरोपी की पहचान कृष्णकांत यादव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, कृष्णकांत रात 9:45 बजे घर लौटा था। उसने पत्नी यामिनी से अपने और बच्चों के लिए खाना परोसने को कहा। यामिनी गणेशोत्सव समारोह से पहले डांस प्रैक्टिस के लिए निकलने की तैयारी कर रही थी। उसने कृष्णकांत से खुद खाना परोसने को कहा, जिसके बाद दोनों में तीखी बहस हो गई। विवाद के बाद पत्नी पर हमला पुलिस के अनुसार, बहस के दौरान कृष्णकांत ने यामिनी का गला पकड़ लिया। उसने यामिनी को कई बार मुक्का मारा और बिस्तर पर फेंक दिया। यामिनी ने बेचैनी की शिकायत की तो कृष्णकांत दवाइयां लेने के लिए बाहर गया। हालत बिगड़ने पर कृष्णकांत यामिनी को अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हत्या का खुलासा मंकापुर पुलिस ने शुरुआत में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यामिनी की गला दबाने से मौत की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर कृष्णकांत को गिरफ्तार कर लिया। एक साल पहले उत्तर प्रदेश से नागपुर आए थे कृष्णकांत और यामिनी करीब एक साल पहले उत्तर प्रदेश से नागपुर आए थे। कृष्णकांत एक इंश्योरेंस कंपनी में काम करता है, जबकि यामिनी गृहिणी थी। दोनों के एक बेटा और एक बेटी हैं।
Source link
खाना बनाने से इनकार करने पर पति ने पीटा:इलाज के दौरान मौत; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्दन की हड्डी में फ्रैक्चर, आंतों में चोट