कौशांबी में बैल लेने गए वृद्ध की पिटाई, VIDEO:वीडियो सामने आने के बाद, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार


कौशांबी में अपने बैल को लेने गए एक 55 साल के बुजुर्ग की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। बाद में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र के परास गांव में हुई। जानकारी के अनुसार, सैनी थाना क्षेत्र के गड़रियन का पुरवा निवासी केथई (55) ने आरोप लगाया है कि परास गांव के शंकर उनके बैल को हंकवा ले गए थे। शनिवार शाम को जब केथई अपना बैल वापस लेने शंकर के घर गए। वहां शंकर और उसके साथी एहसान ने केथई के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैला, जिसमें वृद्ध को गंभीर चोटें आती दिख रही हैं। मारपीट के बाद केथई को गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया और सैनी कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने वायरल वीडियो और पीड़ित की तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज किया। देर रात पुलिस ने दोनों आरोपी शंकर और एहसान को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ जारी है। पूरे मामले में CO सिराथू सत्येन्द्र तिवारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी एहसान व शंकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *