![]()
मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र के आबूलेन स्थित रेडिमेड कपड़ों के दो शोरूम में आग की सूचना से बुधवार रात करीब 11 बजे हड़कंप मच गया। सूचना पाकर सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल को भी बुला लिया। करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद पता चला कि एक शोरूम में आग लगी थी, जिसका धुआं बराबर के शोरूम तक पहुंच गया। घंटाघर फायर स्टेशन प्रभारी आकाश चौहान ने कुछ ही देर में टीम की मदद से आग पर काबू पा लिया। आग AC की इंडोर यूनिट में लगी थी। नुकसान का आंकलन नहीं हो पाया है। आबूलेन पर मुलतानी स्टोर के ठीक बराबर में मोनू की प्रोपर्टी है। इसमें ग्राउंड फ्लोर पर गुडगांव निवासी धीरेंद्र सिंह का D’Cot रेडिमेड गारमेंट्स का शोरूम है। हापुड़ निवासी प्रमोद इसमें मैनेजर हैं। इसी के बराबर में सदर वेस्टर्न रोड निवासी भाई-बहन हिमांशु बंसल-कीर्ति बंसल स्पार्कीज़ ग्रुप का रीवा शोरूम चलाते हैं। यह भी कपड़ों का शोरूम है। बुधवार रात करीब 11 बजे जब यह दोनों शोरूम बंद थे, तभी सामने आईस्क्रीम बेचने वाले लोगों की नजर शोरूम से निकलते काले घने धुएं पर पड़ी और उन्होंने शोर मचा दिया। इसके बाद लोगों की भीड़ जमा होती चली गई। एसएचओ सदर बाजार अखिलेश कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और दमकल से संपर्क किया। कुछ ही देर में घंटाघर फायर स्टेशन से आकाश चौहान टीम के साथ पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरु किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। धुंआ इतना घना था कि पास में खड़े रहकर सांस लेना दूभर हो रहा था। बंद होने के कारण नहीं हुई जनहानि
आग लगने के समय दोनों शोरूम बंद थे। इससे वहां मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों के फंसे होने की स्थिति नहीं बनी। हालांकि, शोरूम के अंदर बड़ी मात्रा में कपड़े और अन्य सामान रखा होने के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका जताई गई। दमकल कर्मियों ने शटर और अन्य रास्तों से अंदर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरु किया। D’Cot के शोरूम में लगी थी आग
आग भीषण नहीं थी लेकिन उसका धुंआ फैलता जा रहा था। दमकल की टीमों ने रीवा शोरूम से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरु किया। दरअसल, रीवा का ग्राउंड फ्लोर के अलावा फर्स्ट फ्लोर पर भी गोदाम था। दो कर्मचारी सीढ़ी से ऊपर पहुंचे और पानी डालना शुरु किया। धुंआ कम नहीं हो रहा था। इसके बाद बराबर के D’Cot शोरूम का शटर खोला गया। पता चला कि आग इसी में लगी थी। इसके बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने का काम शुरु कर दिया। AC की इनडोर यूनिट में लगी थी आग
D’Cot के शोरूम में धुआं कम होने के बाद दमकल की टीम अंदर पहुंची तो पता चला AC की इंडोर यूनिट से यह धुआं पूरे शोरूम में फैला था। दमकल कर्मियों ने उसमें लगी आग को बुझाया। धुआं कम होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। फिलहाल नुकसान कितना हुआ है, इसका आकलन नहीं हो पाया है। आबूलेन पर लोगों की भीड़ उमड़ी
आग की सूचना मिलते ही आबूलेन पर लोगों की भीड़ जमा होती चली गई। दमकल की भी कई गाड़ियां पहुंच गई। सीओ कैंट संजय गुप्ता और इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्रा ने लोगों को हटवाते हुए आग बुझाने का काम शुरू किया। इस दौरान लोग मोबाइल से वीडियो बनाते दिखे। कुछ देर में पूरे घटनाक्रम की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फिलहाल आग पर बाबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। आधा घंटे बाद फिर भड़की आग करीब 12 बजकर 5 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद दमकल की टीम ने सामान समेटना शुरु कर दिया। कुछ ही देर में गाड़ियां लौट गईं। इसी दौरान D’Cot शोरूम की सीलिंग ने दोबारा आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। यह देखकर लोगों ने आग पर काबू पाने का खुद ही प्रयास शुरु किया। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।
Source link
आबूलेन के D'Cot शोरूम में भीषण आग, मचा हड़कंप:रात 11 बजे धुआं उठते देख लोगों ने दी सूचना, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर