![]()
कौशांबी मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में बचन सिंह अध्यक्ष चुने गए हैं। मंगलवार को हुई मतगणना में उन्हें विजयी घोषित किया गया। हालांकि, अन्य 10 पदों के लिए वोटों की गिनती अभी जारी है, जिसके परिणाम देर शाम तक आने की उम्मीद है। सोमवार को हुए मतदान में कुल 807 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। एसोसिएशन में कुल 1026 पंजीकृत मतदाता हैं। मतदान मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पुस्तकालय में संपन्न हुआ था। यह चुनाव अध्यक्ष, महामंत्री और वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहित कुल 11 पदों के लिए आयोजित किया गया था। इनमें से प्रकाशन मंत्री और कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए थे। देखें, 3 तस्वीरें… मंगलवार सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू हुई। शाम करीब 4 बजे अध्यक्ष पद का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें बचन सिंह को विजयी बताया गया। परिणाम आते ही उनके समर्थकों ने माला पहनाकर स्वागत किया और ढोल-नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष बचन सिंह ने अपनी जीत का श्रेय सभी अधिवक्ताओं को दिया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता बार को स्वच्छ रखना, बार-बेंच के बीच सहयोग बनाए रखना, बार का बैंक खाता खुलवाने का प्रयास करना और सभी अधिवक्ताओं के हितों का ध्यान रखना होगा। मतगणना परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सीओ सदर शिवांक सिंह, सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी और मंझनपुर कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। शेष पदों के लिए मतगणना अभी भी जारी है और उनके परिणाम देर शाम 7 बजे तक आने की संभावना है।
Source link
कौशांबी बार एसोसिएशन अध्यक्ष बने बचन सिंह:अन्य पदों के लिए मतगणना जारी, 807 अधिवक्ताओं ने किया था मतदान