![]()
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गविष्ठी गौरक्षा यात्रा शुक्रवार, 23 मई को कौशांबी पहुंचेगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य गौरक्षा, गौसेवा और गौसंरक्षण को बढ़ावा देना, गोवध पर रोक लगाने की मांग करना और गौवंश के प्रति लोगों को जागरूक करना है। जिला प्रभारी और शंकराचार्य चतुरंगिणी सेवा के अध्यक्ष सचिन त्रिवेदी ने बताया कि यात्रा जनपद की तीनों विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में करीब 29 स्थानों पर स्वागत, अभिनंदन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कई स्थानों पर होगा दर्शन-पूजन यात्रा के दौरान दुर्गा भाभी सेतु शहजादपुर में स्वागत कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद दारा नगर मंदिर और कड़ा धाम मां शीतला मंदिर में दर्शन-पूजन किया जाएगा। यात्रा में कुबरी घाट पर मां गंगा दर्शन और संतमलूक तपोस्थली आश्रम भ्रमण भी शामिल है। सिराथू और चायल तहसील में अधिवक्ता संघों द्वारा शंकराचार्य का स्वागत और जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा नसीरपुर (पुरवा) में रामा गौधाम स्थापना कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। राम जानकी मंदिर में होगा रात्रि विश्राम यात्रा शुक्रवार रात कौशांबी के बजहां स्थित राम जानकी मंदिर पहुंचेगी, जहां शंकराचार्य रात्रि विश्राम करेंगे। यहां प्रसाद वितरण का भी कार्यक्रम रखा गया है। यात्रा के दौरान बदनपुर घाट पर मां गंगा आरती और सत्संग कार्यक्रम आयोजित होगा। आयोजकों के अनुसार, 24 मई की सुबह करीब 9 बजे यात्रा पूरामुफ्ती होते हुए प्रयागराज के लिए रवाना हो जाएगी।
Source link
कौशांबी पहुंचेगी शंकराचार्य की गविष्ठी गौरक्षा यात्रा:29 स्थानों पर होंगे स्वागत, जनसंवाद और दर्शन-पूजन कार्यक्रम