![]()
शामली जिले के कैराना कस्बे में एक वैवाहिक समारोह के दौरान प्रतिबंधित मांस (बीफ) परोसे जाने की सूचना पर पुलिस ने देर रात छापा मारा। इस कार्रवाई में पुलिस ने मैरिज होम संचालक के बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना कैराना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रेतवाला स्थित मुगल गार्डन मैरिज होम की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि शादी समारोह में प्रतिबंधित मांस का भोजन बनाया जा रहा है। सूचना मिलते ही कैराना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मैरिज होम में जांच-पड़ताल की। पुलिस ने कार्यक्रम आयोजकों के संभावित ठिकानों पर भी दबिश दी। मामले से जुड़े तथ्यों और नमूनों की जांच की जा रही है। छापे के दौरान खाना बनाने का कार्य करने वाला व्यक्ति मौके से फरार हो गया। शादी के दौरान अचानक हुई इस पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नगर के लोगों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Source link
कैराना में शादी समारोह में पुलिस ने छापा मारा:बीफ बनने की सूचना मिली थी, मैरिज होम संचालक का बेटा हिरासत में