केस्को MD बनीं नेहा जैन, अंकुर कौशिक बने KDA उपाध्यक्ष:सैमुएल पॉल बनाए गए DM जौनपुर, कानपुर में अफसरों का हुआ बदलाव


उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव के तहत कानपुर में भी कई अहम जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। अब कानपुर में केस्को की MD नेहा जैन को बनाया गया है, वहीं अंकुर कौशिक को कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पूर्व में केस्को के एमडी रहे सैमुएल पॉल एन को जौनपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं केडीए के उपाध्यक्ष रहे मदन सिंह गब्याल को विशेष सचिव आयुष विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इस बदलाव के साथ ही शहर के विकास और बिजली व्यवस्था से जुड़े कार्यों में नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सैमुअल पॉल एन ने अपने करीब सवा तीन साल के कार्यकाल में कानपुर की बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। उनके कार्यकाल में केंद्र सरकार की रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) लागू की गई, जिसका उद्देश्य बिजली चोरी रोकना, तकनीकी नुकसान कम करना और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना था। इसके तहत स्मार्ट मीटर लगाने, नए ट्रांसफार्मर स्थापित करने और बिजली लाइनों के आधुनिकीकरण का काम किया गया। इन प्रयासों से लाइन लॉस करीब 10 प्रतिशत से घटकर 7 प्रतिशत तक आ गया और राजस्व वसूली में भी बढ़ोतरी हुई। वहीं, केडीए के उपाध्यक्ष के रूप में मदन सिंह गब्याल के कार्यकाल में अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। लगभग एक अरब रुपये से अधिक मूल्य की जमीन कब्जामुक्त कराई गई। साथ ही 715 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं को मंजूरी मिली और कई विकास कार्य शुरू किए गए। प्रशासनिक बदलाव के बाद अब नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारी शहर के विकास और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में काम करेंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *