भाजपा सांसद के बेटे को धमकी, आरोपी पर FIR:परिवार को बम से उड़ाने की धमकी दी, सांसद ने साझा किया था ऑडियो


शाहजहांपुर में भाजपा सांसद के बेटे को धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। आरोपी पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और पूरे परिवार को बम से उड़ाने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना 27 अप्रैल की शाम की है। पीड़ित अंकित सागर भाजपा सांसद अरुण सागर के बेटे हैं। अपनी कार से जा रहे थे। साउथ सिटी कॉलोनी में एक मकान के बाहर स्कूटी खड़ी होने पर उन्होंने पंकज पांडे को आवाज लगाई। इसी दौरान राघवेंद्र सिंह उर्फ नीटू अपने साथियों के साथ वहां आया और गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्द कहने लगा। आरोपी ने अंकित की कार के बोनट पर घूंसे मारे और उसके पास तमंचा भी था। उसने अंकित से कहा कि “तेरा परिवार बहुत बड़ा नेता बनता है।” जब अंकित ने कार से उतरकर उन्हें गाली देने से रोका, तो आरोपी ने कथित तौर पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली अंकित को नहीं लगी। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी पूरे परिवार को बम से उड़ाने की धमकी देते हुए फरार हो गए। अंकित ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी। उन्होंने आरोप लगाया है कि आरोपी उनके पिता और पार्टी की छवि खराब करने के उद्देश्य से स्थानीय लोगों को फोन कर परिवार के लिए आपत्तिजनक शब्द बोल रहा है। अंकित ने आशंका जताई है कि आरोपी कभी भी कोई बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी राघवेंद्र सिंह उर्फ नीटू की तलाश तेज कर दी है। बता दें कि आरोपी ने कई लोगों से फोन पर बात करते हुए भाजपा सांसद और उनके बेटे के लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और गाली-गलौज की। इन बातचीत के ऑडियो सांसद तक पहुंचे थे। शुक्रवार को भाजपा सांसद ने मीडिया से बात करते हुए आरोपी द्वारा फोन पर की गई गाली-गलौज का ऑडियो साझा किया था। जिसमे आरोपी जातिसूचक शब्द भी बोल रहा था। साथ ही सांसद ने एक सपा नेता पर भी छवि धूमिल करने का आरोप लगाया था। बता दें कि वायरल आडियो में आरोपी राघवेन्द्र सिंह उर्फ नीटू स्वीकार कर रहा है कि उसके घर दरोगा और एक सिपाही आया था। दोनो पुलिसकर्मियों को गाली-गलौज कर उसने भगा दिया था और दोबारा आने पर वर्दी उतरवाने की भी धमकी दी थी। सीओ सिटी पंकज पंत ने बताया कि तहरीर के आधार एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *