![]()
केरल के त्रिशूर जिले में मंगलवार को पटाखा बनाने वाली एक यूनिट में विस्फोट हो गया। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग झुलस गए। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। धमाका मुंडथिकोड इलाके में एक शेड में हुआ, जहां त्रिशूर पूरम के लिए पटाखे बनाए जा रहे थे। हादसे के समय वहां करीब 40 लोगों के मौजूद होने की आशंका है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक 8 मौतों की पुष्टि हुई है। मौके से 5 शव मिले, जबकि 3 लोगों के शरीर के हिस्से बरामद हुए। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोपहर करीब 3:30 बजे धमाका हुआ। इसके बाद भी रुक-रुक कर विस्फोट होते रहे, जिससे राहत और बचाव कार्य प्रभावित हुआ। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
Source link
केरल में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 8 की मौत:कई लोग झुलसे, 40 मजदूर काम कर रहे थे