![]()
बिजनौर पुलिस ने बिजली के उपकरण और तांबे के तार चोरी करने वाले एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक चोर और दूसरा कबाड़ी है। ये गांव के बाहर बने घरों और ट्यूबवेल को निशाना बनाते थे। एएसपी देहात गौतम राय ने सोमवार देर शाम को जानकरी देते हुए बताया कि चेहली निवासी अमर सिंह और युसुफनगर पीपला जागीर निवासी कबाड़ी सलीम को पकड़ा गया है। इनके पास से बिजली के तार, केबल, दो बैटरी, इन्वर्टर, घरेलू सामान और 19 हजार रुपये बरामद हुए हैं। आरोपी अमर ने पुलिस को बताया कि वह अपने फरार साथी के साथ नलकूपों और निर्माणाधीन मकानों से चोरी करते थे। चोरी का सामान वे कबाड़ियों को बेच देते थे। अमर ने डेढ़ महीने पहले चांदपुर रोड पर एक दुकान और गांव सराय में गौरव के नलकूप से भी चोरी कबूल की है। दो अक्टूबर को उसने सराय में आठ नलकूपों से सामान चुराया था, जिसे सलीम को बेचा था। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
Source link
बिजनौर में बिजली उपकरण चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:इनमें एक कबाड़ी और एक चोर, गांव के बाहर के घर-ट्यूबवेल को बनाते थे निशाना