![]()
बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में एक किशोर से कुकर्म के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने किशोर को फिल्म दिखाने और चॉकलेट खिलाने का लालच देकर जंगल में ले जाकर कुकर्म किया था। पुलिस ने आरोपी को पिलाना भट्ठे के पास से दबोचा। इस मामले में स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की थी, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की थी। यह घटना पांच दिन पहले की है। एक किशोर अपने घर से दुकान की ओर जा रहा था, तभी पड़ोस के युवक तासीम ने उसे रोक लिया। आरोप है कि तासीम उसे फिल्म दिखाने का बहाना बनाकर जंगल में ले गया और वहां उसके साथ कुकर्म किया। घर लौटने पर किशोर ने रोते हुए अपने परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद किशोर के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित तासीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। सिंघावली अहीर थाना प्रभारी मनोज चहल ने बताया कि आरोपी तासीम पुत्र सलीम को पिलाना भट्ठे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Source link
किशोर से कुकर्म का आरोपी गिरफ्तार:फिल्म दिखाने और चॉकलेट खिलाने का लालच ले गया था, जंगल में की वारदात