![]()
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में शनिवार को श्रद्धा और आस्था का विशाल सैलाब देखने को मिला। सप्ताह की शुरुआत के साथ ही लाखों श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए काशी पहुंच गए। सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में लंबी कतारें लग गईं, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। मंदिर प्रशासन के अनुसार, 2.80 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे। बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने विशेष प्रबंधन किए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त लाइनें लगाई गईं, जिससे दर्शन की प्रक्रिया को सुचारु और व्यवस्थित बनाया जा सके। देखें तीन तस्वीर… 4 मार्ग से कराया जा रहा प्रवेश श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकास को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने चार अलग-अलग मार्ग तय किए हैं। इन रास्तों के जरिए भक्तों को चरणबद्ध तरीके से मंदिर में प्रवेश कराया जा रहा है, जिससे भीड़भाड़ और अव्यवस्था की स्थिति न बने। सुरक्षा के लिहाज से भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती पूरे क्षेत्र में की गई है, वहीं सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। लेजर शो में पहुंचे लाखों श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ मंदिर के गंगा द्वार पर एक बार फिर से लेजर शो का आनंद श्रद्धालु ले सकेंगे। मंदिर के सामने गंगा घाट पर फिर से लेजर शो की शुरुआत हो गई है। पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लेजर शो का आनंद उठाया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने बताया कि बाढ़ प्रभावित होने से लेजर शो बंद हो गया था, लेकिन काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने मुंबई से विशेषज्ञ टेक्नीशियन के दल को बुलाकर इन मशीनों को ठीक करा दिया गया है। एक बार फिर से अब यह शुरू हो गया है। जिसको 10 मिनट तक आरती से पहले चलाया जाता है। इसके माध्यम से काशी और शिव की कहानी दिखाई जाती है।
Source link
काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे लाखों श्रद्धालु:2KM लंबी लगी लाइन..4 द्वार से हुआ दर्शन, लेजर शो में दिखा शिव तांडव