![]()
वाराणसी में आधी रात प्रशासन ने 200 साल पुरानी अजगैब शहीद मस्जिद को ढहा दिया। महज 22 मिनट में 5 बुलडोजरों ने 42 फीट ऊंची मस्जिद को तोड़ दिया। पूरा मलबा भी रातों-रात ट्रकों में भरकर हटा दिया गया। मंगलवार रात 12 बजे प्रशासन 1000 से अधिक पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचा। डीसीपी काशी गौरव बंसवाल और एडीसीपी वैभव बांगर ने मस्जिद के चारों ओर बैरिकेडिंग करवाई। लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई। इसके बाद बुलडोजर एक्शन शुरू हुआ। प्रशासन का कहना है कि मस्जिद रेलवे की जमीन पर बनी थी। मामला कोर्ट गया था, वहां से फैसला रेलवे के पक्ष में आ चुका है। यहां काशी रेलवे स्टेशन को मॉडल बनाया जा रहा है। इसलिए उसका विस्तार किया जा रहा, इसी वजह से यह कार्रवाई की गई। पुलिस कर्मियों ने बताया कि ट्रैफिक से बचने के लिए रात में कार्रवाई की गई। बुलडोजर एक्शन की 3 तस्वीरें देखिए… जानिए पूरा मामला खबर में आगे बढ़ने से पहले इस पोल पर अपनी राय दें… रेलवे का मॉडल स्टेशन में क्या-क्या होगा, जानिए ————— ये खबर भी पढ़िए- IITian बाबा कहता- मैं कृष्ण हूं, राधारानी सपने में आतीं:तुम्हारे साथ गलत करूंगा तो क्या कर लोगी; मथुरा में पीड़ित लड़की की आपबीती
इंस्टाग्राम से अभिषेक ने मेरा नंबर लिया। इसके बाद जूम के जरिए जोड़ लिया। अभिषेक से इतना प्रभावित हो गई कि पश्चिम बंगाल से आकर मथुरा में रहने लगी। एक दिन अभिषेक ने बोला कि तुम्हारे साथ गलत करूंगा तो क्या कर लोगी।’ यह कहना है IIT पास साधु अभिषेक मिश्रा की शिकार दूसरी पीड़िता कविता का (बदला नाम)। पढ़िए पूरी खबर
Source link
काशी में 200 साल पुरानी मस्जिद 22 मिनट में ढहाई:आधी रात 1000 जवान तैनात, 5 बुलडोजर चले, पूरा मलबा रातों-रात हटवाया