पेड़ पर दिखा 9 फीट लंबा अजगर, VIDEO:बुलंदशहर में ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने किया रेस्क्यू


बुलंदशहर के खानपुर क्षेत्र में एक पेड़ पर 8 से 9 फीट लंबा अजगर देखा गया। ढकरोली गांव के जंगल में अजगर मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। हालांकि, सूचना के काफी समय बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने पेड़ पर चढ़े अजगर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिला वन अधिकारी डॉ. हरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वन कर्मियों को मौके पर भेज दिया गया है। अजगर का रेस्क्यू किया जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *