Skip to content
Sunday, September 20, 2026
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • uttar pradesh
  • कानपुर में 125 करोड़ साइबर ठगी केस:सरगना राजबीर पर 25 हजार इनाम, 53 खाते फ्रीज; 2.11 करोड़ रकम सीज
  • uttar pradesh

कानपुर में 125 करोड़ साइबर ठगी केस:सरगना राजबीर पर 25 हजार इनाम, 53 खाते फ्रीज; 2.11 करोड़ रकम सीज

rrshuklaji@gmail.com5 months ago01 mins


कानपुर के बर्रा थाना पुलिस ने 125 करोड़ की साइबर ठगी मामले में फरार सरगना राजबीर के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित करने के साथ ही उसके बैंक खातों को फ्रीज कराना शुरू कर दिया है। अब तक 53 खाते फ्रीज किए जा चुके हैं, जिनमें से 13 खातों में 2.11 करोड़ रुपये की रकम सीज की गई है। पुलिस ने पांच बैंकों को नोटिस जारी कर पिछले छह माह के ट्रांजेक्शन, सीसीटीवी फुटेज, खातों से जुड़े मोबाइल नंबर और खाताधारकों की जानकारी मांगी है। जांच में सामने आया है कि गैंग के पास 250 से ज्यादा बैंक खाते हैं, जिनका इस्तेमाल ठगी के लिए किया जाता था। कन्नौज के होटल में होती थी गैंग की मीटिंग
बर्रा थाना प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि राजबीर हर महीने तय तारीख पर कन्नौज के एक होटल में गैंग के सदस्यों से मिलता था। गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल से मिले वीडियो में होटल में हुई मीटिंग के दृश्य भी सामने आए हैं। मोबाइल से मिले चैट और वीडियो
पुलिस जांच में कई चैट और वीडियो भी मिले हैं। इनमें गैंग के सदस्य 19 अप्रैल को होटल में एकत्र हुए थे। कुछ खातों की जांच में 50 से 500 रुपये तक की छोटी रकम मिली, जबकि कुछ खाते खाली भी पाए गए। 8 आरोपी पहले ही जा चुके जेल
इस मामले में पहले ही तीन बैंकों के पांच कर्मचारियों समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जांच में एक्सिस बैंक, यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक, सीएसबी बैंक समेत कई बैंकों की शाखाओं में ठगी से जुड़े खाते मिलने की बात सामने आई है। सीएसबी बैंक की स्वरूप नगर शाखा में 53 खातों की जांच में 40 करोड़ रुपये से अधिक का ट्रांजेक्शन मिला, हालांकि अधिकांश रकम पहले ही निकाली जा चुकी थी। फिलहाल 2.11 करोड़ रुपये फ्रीज किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, राजबीर गैंग के पास 250 से ज्यादा बैंक खातों की जानकारी मिली है। सभी खातों की जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

Source link

Tagged: Account Freeze Bank Notice Crime News financial fraud Kanauj Gang police investigation Rajbir Gang Uttar Pradesh News

Post navigation

Previous: World News Updates; Trump Pakistan China
Next: अमेरिका का होर्मुज से सुरक्षित जहाज निकालने का ऑपरेशन बंद:ट्रम्प बोले- पाकिस्तान की अपील पर फैसला लिया; 2 दिन में सिर्फ 3 जहाज गुजरे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

झरर-घाट के पास ट्रक खराब होने से 10KM लंबा जाम:ललितपुर में तीन घंटे फंसे रहे वाहन, हटने के बाद वाहनों को निकालना शुरू

rrshuklaji@gmail.com4 minutes ago 0

लखनऊ में भारतीय सिनेमा के पुराने किस्से और दुर्लभ फिल्में:अलीगंज कला स्रोत आर्ट गैलरी में बायस्कोप-2 प्रदर्शनी शुरू, 4 अक्टूबर तक चलेगी

rrshuklaji@gmail.com19 minutes ago 0

कौशलेंद्र पटेल बने सोनभद्र भाजपा के नए जिला प्रभारी:काशी क्षेत्र के नेता को मिली संगठन की जिम्मेदारी, बूथ स्तर पर संगठन के मजबूती पर फोकस

rrshuklaji@gmail.com34 minutes ago 0

लखनऊ में दो दिवसीय राष्ट्रीय धर्म ज्योतिष सम्मेलन:भातखंडे विश्वविद्यालय में देशभर से आए ज्योतिषी, प्रवेश पूरी तरह फ्री

rrshuklaji@gmail.com49 minutes ago 0

Trending News

uttar pradesh
झरर-घाट के पास ट्रक खराब होने से 10KM लंबा जाम:ललितपुर में तीन घंटे फंसे रहे वाहन, हटने के बाद वाहनों को निकालना शुरू

Recent Posts

  • झरर-घाट के पास ट्रक खराब होने से 10KM लंबा जाम:ललितपुर में तीन घंटे फंसे रहे वाहन, हटने के बाद वाहनों को निकालना शुरू
  • लखनऊ में भारतीय सिनेमा के पुराने किस्से और दुर्लभ फिल्में:अलीगंज कला स्रोत आर्ट गैलरी में बायस्कोप-2 प्रदर्शनी शुरू, 4 अक्टूबर तक चलेगी
  • IIT बॉम्बे सुसाइड-पिता ने जातिसूचक गाली देने का आरोप लगाया:कहा- टीचर ने बेटे को गलत केस में फंसाने की कोशिश की; क्राइम ब्रांच मामले की जांच करेगी
  • कौशलेंद्र पटेल बने सोनभद्र भाजपा के नए जिला प्रभारी:काशी क्षेत्र के नेता को मिली संगठन की जिम्मेदारी, बूथ स्तर पर संगठन के मजबूती पर फोकस
  • लखनऊ में दो दिवसीय राष्ट्रीय धर्म ज्योतिष सम्मेलन:भातखंडे विश्वविद्यालय में देशभर से आए ज्योतिषी, प्रवेश पूरी तरह फ्री

Archives

  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.