कानपुर में रिटायर्ड कर्मचारी से 1.83 करोड़ का साइबर फ्रॉड:IPS अफसर बनकर 14 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट, मनी लाड्रिंग केस में फंसने का दिया झांसा


खुद को IPS अफसर बताकर साइबर ठगों ने रिटायर्ड सीपीडब्लूडी कर्मचारी से 1.83 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने का डर दिखाकर पीड़ित को 14 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा, जब पीड़ित ने रकम रिफंड करने के लिए बोला तो आरोपियों ने मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया, जिसके बाद पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। मनी लाड्रिंग में उम्रकैद व फांसी की सजा की बात कही कल्याणपुर के सत्यम विहार निवासी सुभाष चंद्र सीपीडब्लूडी से रिटायर्ड कर्मचारी है। उन्होंने बताया कि 13 जुलाई को उनके पास एक कॉल आई, जिसने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए कहा कि आपके नाम से क्रेडिट कार्ड लेकर एक लाख रुपये की खरीददारी की गई है, जिस पर उन्होंने क्रेडिट कार्ड नहीं लेने का बात की। दूसरे दिन उनके पास कॉल करने वाले युवक ने खुद को आईपीएस अधिकारी बताया। आरोपी ने अपना नाम सुनील कुमार गौतम मुंबई ऑफिस से होने की जानकारी दी। आरोपियों ने कहा कि आपका नाम मनी लॉन्ड्रिंग केस में आया है, आपके खातों की जांच करनी होगी। अगर आप सहयोग नहीं करेंगे तो आजीवन कारावास या फांसी भी हो सकती है, जिससे वह भयभीत हो गए। अलग-अलग अकाउंट में रकम ट्रांसफर कराई आरोपी ने केस में फंसाने का डर दिखाकर उन्हें 14 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा। आरोपी ने अलग-अलग बैंक खातों में 1.83 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद उन्होंने अपनी रकम रिफंड करने के लिए बोला तो आरोपियों ने फोन बंद कर लिया, तब उन्हें अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। जिसके बाद उन्होंने साइबर हेल्पलाइन और कल्याणपुर पुलिस से मामले की शिकायत की। साइबर सेल थाना प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *