कानपुर में युवक का शव फंदे से लटका मिला:मां ने दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी


कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के आगापुर गांव में रविवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के भीतर फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने गांव के दो लोगों पर हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, आगापुर गांव निवासी 36 वर्षीय बल्लू संखवार ट्रक में खलासी का काम करता था। परिजनों के मुताबिक, वह शनिवार शाम करीब पांच बजे गांव लौटा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों के साथ पार्टी के दौरान उसका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान उसके साथ मारपीट भी हुई थी, हालांकि बाद में ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया। मां ने लगाए गंभीर आरोप मृतक की मां श्यामा देवी ने गांव के सत्येंद्र सिंह और कल्लू सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि विवाद के बाद दोनों लोग उनके घर पहुंचे और बल्लू के साथ कमरे में बैठकर शराब पी। परिजनों के अनुसार, देर रात करीब 11 बजे तक सभी लोग साथ थे। श्यामा देवी का कहना है कि वह किसी काम से दुकान चली गई थीं। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि उनके बेटे का शव कमरे में खूंटी के सहारे फंदे से लटका हुआ था। ‘हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया’ मृतक की मां का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उनके बेटे की हत्या करने के बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *