![]()
कानपुर में रविवार को दिनभर बादलों की आवाजाही और बूंदाबांदी होती रही, हालांकि रात करीब 11 बजे शहर में झमाझम बरसात हुई। इससे तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 30.4 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग और सीएसए के अनुसार सोमवार को भी मानसून सक्रिय रहेगा और अगले पांच दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। सोमवार को भी बारिश का अलर्ट सीएसए के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एस.एन. सुनील पांडेय ने बताया कि सोमवार को दिनभर हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। स्थानीय स्तर पर गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। दोपहर और रात के समय बारिश की गतिविधियां अधिक रह सकती हैं। 4.2 डिग्री गिरा दिन का तापमान सीएसए मौसम केंद्र के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 88 प्रतिशत और न्यूनतम 84 प्रतिशत रही। पूर्वी दिशा से औसतन 4.9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। मानसून पूरी तरह सक्रिय डॉ. पांडेय के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र, विभिन्न ट्रफ लाइनों और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मानसून पूरी तरह सक्रिय है। इसके प्रभाव से कानपुर मंडल में अगले पांच दिनों तक बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी रहेगी। दिनभर रुक-रुककर होती रहीं बौछारें रविवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और दिनभर अलग-अलग इलाकों में हल्की बौछारें पड़ती रहीं। तेज धूप नहीं निकलने से मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहा, लेकिन अधिक नमी के कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। पॉकेट्स में होगी बारिश मौसम विभाग के अनुसार बारिश पूरे शहर में एक साथ नहीं होगी, बल्कि अलग-अलग इलाकों (पॉकेट्स) में देखने को मिलेगी। ऐसे में कहीं तेज बारिश तो कहीं केवल बूंदाबांदी हो सकती है। अगले कुछ दिनों तक मौसम का यही मिजाज बना रहने के आसार हैं।
Source link
कानपुर में देर रात झमाझम बारिश:सुबह से बादल छाए, अगले 5 दिन गरज-चमक के साथ होगी बरसात