कानपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश:30 किमी की रफ्तार से चली हवा, कई पेड़ टूटे; संपर्क मार्ग बाधित


कानपुर के घाटमपुर में बुधवार देर शाम भीषण गर्मी और उमस के बीच अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर बारिश शुरू हुई। करीब आधे घंटे तक 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं से कई पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए। पेड़ गिरने से तेजपुर-तिलसड़ा संपर्क मार्ग बाधित हो गया। तिलसड़ा के ग्राम प्रधान ने अधिकारियों को सूचना दी। वहीं, बारिश के बाद घाटमपुर क्षेत्र में मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के दौरान कानपुर-सागर हाईवे पर भी वाहनों की आवाजाही कम हो गई और सन्नाटा दिखाई दिया। बारिश से कुछ किसानों के चेहरे खिले, जबकि कुछ किसान फसल को लेकर मायूस नजर आए। बारिश से हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। पेड़ गिरने से संपर्क मार्ग बाधित घाटमपुर तहसील क्षेत्र में बुधवार शाम तक गर्मी और उमस बनी हुई थी। शाम होते ही अचानक अंधेरा छा गया और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक चली तेज हवा के कारण क्षेत्र में कई पेड़ टूटकर गिर गए। तिलसड़ा गांव के पास पेड़ टूटकर सड़क पर गिरने से तेजपुर-तिलसड़ा संपर्क मार्ग बाधित हो गया। ग्राम प्रधान ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। अधिकारियों की ओर से सड़क पर पड़े पेड़ों को हटवाने की कार्रवाई की जा रही है। SDM बोले- पेड़ टूटने की सूचना मिली घाटमपुर SDM अविचल प्रताप सिंह ने बताया कि बारिश के साथ तेज हवाएं चली हैं। तिलसड़ा गांव के पास कई पेड़ टूटने की सूचना मिली है। सड़क पर पड़े पेड़ों को हटवाया जाएगा। नुकसान का आकलन करने के लिए लेखपालों को जांच के निर्देश दिए गए हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *