कानपुर में चार ACP के कार्यक्षेत्र बदले, 8-इंस्पेक्टर की तैनाती:आशुतोष को चकेरी सर्किल और आकांक्षा पांडेय एसीपी कर्नलगंज बनीं


कानपुर पुलिस कमिश्नर ने रविवार को चार एसीपी के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। कानपुर में तैनात एसीपी के ट्रांसफर और उनकी जगह पर नए एसीपी की तैनाती के चलते यह फेरबदल किया गया है। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस कमिश्नर ने आठ इंस्पेक्टरों को थानों पर बतौर सेकेंड इंचार्ज के रूप में तैनाती की है। कानपुर में ट्रांसफर होकर आए एसीपी को मिला चार्ज विधानसभा चुनाव के पहले कानपुर में अपना कार्यकाल पूरा कर चुके पुलिस अफसरों के ट्रांसफर पोस्टिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी के तहत कानपुर के कई एसीपी का ट्रांसफर होने के बाद कई एसीपी अफसरों की कानपुर में तैनाती हुई है। इसी के चलते पुलिस कमिश्नर ने ट्रांसफर होकर कानपुर पहुंचने वाले नए एसीपी समेत चार एसीपी के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। पुलिस कमिश्नर ने एसीपी कोतवाली आशुतोष कुमार को एसीपी चकेरी बनाया है। एसीपी आकांक्षा पांडेय को कर्नलगंज एसीपी, एसीपी अमित कुमार पांडेय को कोतवाली एसीपी और प्रगति यादव को एसीपी सीसामऊ बनाया गया है। वहीं दूसरी तरफ आठ इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस कर्मियों की थाने के सेकेंड इंचार्ज के रूप में तैनाती की है। बजरिया थाने पर सुरेश कुमार, रेलबाजार थाने में धर्मेन्द्र कुमार, बाबूपुरवा थाने में बृजभानु पांडेय, साढ़ थाने में सुनील कुमार वर्मा, सेन पश्चिम पारा थाने में राजेश कुमार, कर्नलगंज थाने में विजय कुमार, सचेंडी थाने में गौतम सिंह और जूही थाने में चंद्रशेखर की तैनाती की गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *