कानपुर पुलिस कमिश्नर ने किया झंडारोहण:DCP पूर्वी को मिला गैलेंट्री अवार्ड, कमिश्नर बोले-तिरंगा भारतीयों के गौरव की पहचान


80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कानपुर रिजर्व पुलिस लाइन में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां मुख्य अतिथि और कानपुर के पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने ससम्मान राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान किया गया, इसके बाद पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा तथा अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्य परायणता के साथ निर्वहन करने के साथ कानपुर को तंबाकू मुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही वर्ष भर अपने कर्तव्यों का उत्कृष्ट, पूरी ईमानदारी और सराहनीय ढंग से निर्वहन करने वाले जांबाज पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कमिश्नर द्वारा पदक एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्र और जनसेवा के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा दी पुलिस कमिश्नर ने मातहतों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं है, बल्कि यह देश के वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान और करोड़ों भारतीयों के गौरव की पहचान है। उन्होंने पुलिस बल को हमेशा जनसेवा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान, हमारी राष्ट्रीय अखंडता और करोड़ों भारतीयों के गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को देशभक्ति के सूत्र में बांधना और इस राष्ट्रीय पर्व में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। वहीं डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने कार्यालय में झंडारोहण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, संविधान के प्रति निष्ठा एवं राष्ट्र सेवा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान एवं संघर्ष को स्मरण करने का अवसर है। प्रत्येक पुलिस अधिकारी व कर्मचारी का दायित्व है कि वह पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए आमजन को बेहतर, पारदर्शी एवं प्रभावी पुलिस सेवा प्रदान करें। नागरिकों की सुरक्षा के लिए किया प्रेरित डीसीपी वेस्ट एस.एम कासिम आबिदी ने थाना कल्याणपुर परिसर में ध्वजारोहण किया । इस अवसर पर राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। डीसीपी वेस्ट ने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा तथा जनसेवा, कानून-व्यवस्था एवं नागरिकों की सुरक्षा के प्रति सदैव कर्तव्यनिष्ठ रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान एडीसीपी वेस्ट, एसीपी कल्याणपुर व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। तंबाकू का सेवन न करने का दिलाया संकल्प
डीसीपी सेंट्रल ने अपने कार्यालय में ससम्मान ध्वजारोहण किया, ध्वजारोहण के बाद सभी अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रगान गाया । इसके बाद उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को राष्ट्र एवं पुलिस सेवा के प्रति पूर्ण निष्ठा, कर्तव्यपरायणता, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प दिलाया गया। इसके बाद कानपुर नगर को तम्बाकू-मुक्त बनाने के अभियान के तहत अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वयं तम्बाकू का सेवन न करने तथा अन्य लोगों को भी तम्बाकू सेवन से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया गया। 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डीसीपी ट्रैफिकरवींद्र कुमार ने ट्रैफिक पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इस मौके पर उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को तंबाकू मुक्त भारत के निर्माण की शपथ दिलाई । कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एडीसीपी ट्रैफिक कपिल देव सिंह, एसीपी ट्रैफिक मनोज कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह व टीआई लाइन रविन्द्र कुमार सिंह मौजूद रहे। डीसीपी क्राइम श्रवण कुमार सिंह ने ध्वजारोहण करते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपनी जान न्योछावर कर दी। हमें उन्हें पदचिन्हों पर चलकर भारत देश का गौरवशाली इतिहास बनाना है। उन्होंने अमर शहीदों एवं महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की । उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों, जिम्मेदारियों और संकल्पों को और अधिक मजबूती के साथ निभाने की प्रेरणा देता है। आइए, हम सभी देश की एकता, अखंडता, शांति एवं प्रगति के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *