![]()
कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र स्थित बनीपारा सिमरामऊ गांव में देर रात एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसी। इस हादसे में घर में सो रहे परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए और मकान का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। गांव निवासी सक्सेना परिवार के सदस्य रात्रि में घर के बाहर विश्राम कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार नई बोलेरो अनियंत्रित होकर सीधे मकान में जा घुसी। घायलों में संजय सक्सेना, राजन सक्सेना, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री सुमन देवी, शिवम सक्सेना और नीतू सक्सेना शामिल हैं। 5 तस्वीरें देखिए… घटना की सूचना मिलते ही रूरा थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तत्काल रूरा सीएचसी भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि यह बोलेरो गांव में एक मुस्लिम परिवार में शादी समारोह में आई थी। हादसे के बाद वाहन घटनास्थल पर ही खड़ा मिला। ग्रामीणों का आरोप है कि चालक शराब के नशे में था और तेज गति से वाहन चला रहा था। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। चालक घटना से फरार हो गया है। पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
कानपुर देहात में बेकाबू बोलेरो घर में घुसी:परिवार के 5 सदस्य घायल, मकान क्षतिग्रस्त, शादी समारोह में शामिल होने आई थी