![]()
कानपुर देहात में सड़क पर लापरवाही का एक वीडियो सामने आया है। इसमें दो अधेड़ उम्र के व्यक्ति खतरनाक तरीके से साइकिल चलाते दिख रहे हैं। यह घटना अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के माटी रोड की है। वीडियो में एक व्यक्ति मोटरसाइकिल चला रहा है, वहीं दूसरा व्यक्ति साइकिल पर बैठकर बाइक चालक के कंधे को पकड़े हुए है। साइकिल सवार बिना पैडल मारे मोटरसाइकिल के सहारे तेज रफ्तार से सड़क पर आगे बढ़ रहा है।
दोनों व्यक्तियों की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है। इस तरह की हरकत से वे अपनी और सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं।लसड़क पर अन्य वाहन भी मौजूद थे। यदि अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ता, ब्रेक लगते या कोई दूसरा वाहन सामने आता, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। इससे न केवल बाइक और साइकिल सवार, बल्कि अन्य राहगीर भी प्रभावित हो सकते थे। यातायात नियमों की यह अनदेखी गंभीर चिंता का विषय है। यातायात प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। वीडियो की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Source link
कानपुर देहात में बाइक सवार का हाथ पकड़कर साइकिल चलाई:वीडियो सामने आया, ट्रैफिक पुलिस बोली- जांच कर कार्रवाई होगी