कानपुर देहात में पिकअप ने एंबुलेंस-कार को मारी टक्कर:नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा, एक मजदूर घायल


कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर रात करीब 9 बजे एक तेज रफ्तार पिकअप ने खड़ी एंबुलेंस और कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में एंबुलेंस और कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए, लेकिन पैदल जा रहा एक मजदूर घायल हो गया। घटना रनियां पड़ाव स्थित एक होटल के सामने हुई। जानकारी के अनुसार, फफूंद निवासी मरीज कृष्ण कुमारी को लेकर एक एंबुलेंस कानपुर से फफूंद जा रही थी। रास्ते में एंबुलेंस होटल के सामने कुछ देर के लिए रुकी हुई थी। एंबुलेंस में मरीज के साथ राम प्रकाश, रचना, वंदना और अभिनव भी सवार थे। एंबुलेंस के ठीक आगे एक कार खड़ी थी, जिसमें पांच लोग मौजूद थे।
इसी दौरान कानपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने पहले एंबुलेंस को टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस आगे खड़ी कार से जा टकराई। हादसे के वक्त मौके से पैदल गुजर रहे जहूर सिंह कछवाह कार की चपेट में आकर घायल हो गए। एंबुलेंस और कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही रनियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल मजदूर को तत्काल मेडिकल कॉलेज भेजा। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने होटल संचालकों को हाईवे किनारे बैरिकेटिंग लगाने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। सभी संबंधित वाहन बाद में अपने गंतव्य की ओर चले गए। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *