कानपुर के IPS सत्यजीत गुप्ता को मिलेगा गैलेंट्री अवार्ड:आगरा में 5 करोड़ के लिए डॉक्टर को किडनैप करने वाले दो बदमाशों को मारा था


80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कानपुर के IPS सत्यजीत गुप्ता को गैलेंट्री अवार्ड से नवाजा जाएगा। वर्ष 2021 में आगर में तैनाती के दौरान उन्होंने डॉक्टर उमाकांत गुप्ता को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से 48 घंटे के भीतर छुड़ाया था। तकरीबन 9 दिन बाद उन्हें बदमाशों के धौलपुर, राजस्थान के बीहड़ों में छिपे होने की जानकारी मिली थी। जिसपर तत्कालीन एसएसपी मुनिराज जी और आईपीएस सत्यजीत गुप्ता समेत पुलिस टीम ने जंगल की घेराबंद की, तो बदमाशों ने उनपर फायरिंग कर दी। फायरिंग में दोनों अधिकारियों के सीने में गोली लगी थी, हालांकि बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने के कारण उनकी जान बची थी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक लाख के इनामी बदमाश बदन सिंह के तीन और अक्षय को चार गोली लगी थीं। दोनों की अस्पताल में मौत हो गई थी। अब जानिए IPS सत्यजीत गुप्ता के बारे में मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले सत्यजीत गुप्ता यूपी कैडर 2017 बैच के IPS अधिकारी हैं। इन्होंने इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बी.टेक (B.Tech) किया है। इसके साथ ही साइबर लॉ और साइबर फॉरेंसिक में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी किया है। सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी से ट्रेनिंग के बाद इनकी फील्ड ट्रेनिंग बिजनौर में हुई। इसके बाद रामपुर में अपनी पोस्टिंग के दौरान इन्होंने खनन माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी। सत्यजीत गुप्ता संत कबीर नगर के पुलिस अधीक्षक (SP) रह चुके हैं। वर्ष 2021 में वह आगरा जनपद में एसपी पश्चिम देहात के पद पर तैनात थे। मई 2025 से ये कानपुर नगर कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त (DCP) के पद पर तैनात हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *