कानपुर के गॅजेस क्लब में पिकलबॉल शुरू:टेनिस, बैडमिंटन और टीटी का कॉम्बो है यह नया गेम; 1 घंटे में बर्न होगी 600 कैलोरी


कानपुर के खेल प्रेमियों और फिटनेस के शौकीनों के लिए गुरुवार का दिन खास रहा। आर्य नगर स्थित ‘दि गॅजेस क्लब लिमिटेड’ में गुरुवार रात करीब 9 बजे पिकलबॉल कोर्ट का शुभारंभ किया गया। क्लब के चेयरमैन विजय कपूर ने विधिवत उद्घाटन कर इस आधुनिक खेल की शुरुआत की। कार्यक्रम में क्लब के सदस्य, उनके परिवार और शहर की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। क्लब प्रबंधन ने इसे सदस्यों से किए गए वादे को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। शानदार समारोह में हुआ उद्घाटन गुरुवार रात आयोजित समारोह में क्लब परिसर में नए पिकलबॉल कोर्ट का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के बाद सदस्यों ने इस नए खेल का प्रदर्शन भी देखा। कार्यक्रम में प्रमुख उद्योगपति सुधीर अग्रवाल समेत शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। क्लब प्रबंधन का कहना है कि बदलते खेल संस्कृति के अनुरूप सदस्यों को नई और आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। क्या है पिकलबॉल? पिकलबॉल दुनिया भर में तेजी से लोकप्रिय हो रहा खेल है। इसमें टेनिस, बैडमिंटन और टेबल टेनिस का मिश्रण देखने को मिलता है। यह बैडमिंटन के आकार के कोर्ट पर खेला जाता है, जिसमें ठोस पैडल और छेद वाली प्लास्टिक की गेंद का उपयोग होता है। इस खेल को दो या चार खिलाड़ी खेल सकते हैं। नियम सरल हैं—गेंद को नेट के पार भेजना और सामने वाले खिलाड़ी को उसे वापस करने से रोकना होता है। फिटनेस के साथ मनोरंजन का बेहतरीन विकल्प क्लब के चेयरमैन विजय कपूर ने बताया कि पिकलबॉल सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि बेहतर फिटनेस का भी प्रभावी माध्यम है। उनके अनुसार, एक घंटे के खेल में करीब 400 से 600 कैलोरी तक बर्न की जा सकती है, जिससे वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि खेल के दौरान लगातार मूवमेंट होने से हृदय की कार्यक्षमता बेहतर होती है और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। बढ़ती उम्र के लोगों के लिए भी सुरक्षित विजय कपूर ने कहा कि टेनिस की तुलना में पिकलबॉल में घुटनों और कूल्हों पर कम दबाव पड़ता है। छोटे कोर्ट और अपेक्षाकृत धीमी गति के कारण यह खेल वरिष्ठ नागरिकों और चोट से उबर रहे खिलाड़ियों के लिए भी उपयुक्त माना जाता है। उन्होंने बताया कि यह खेल शरीर का संतुलन, लचीलापन और हड्डियों की मजबूती बढ़ाने में भी सहायक है। साथ ही मानसिक तनाव कम करने और सामाजिक मेलजोल बढ़ाने का भी अच्छा माध्यम है। ये रहे कार्यक्रम में मौजूद उद्घाटन समारोह में क्लब के ऑनरेरी जनरल सेक्रेट्री नवीन मल्होत्रा, अरुण वाधवा, प्रीतम मल्होत्रा, संदीप सिंह, कार्तिक कपूर, रमन कपूर, राघव अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अलका अग्रवाल, अंश चंदेल, शिरीष दीवान, विनय गुप्ता तथा क्लब के जनरल मैनेजर मोहित अवस्थी सहित प्रबंध समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में क्लब सदस्य मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *