कानपुर की चार छात्राएं उज्जैन महाकाल दर्शन को निकलीं:व्हाट्सएप ग्रुप में बनी योजना, RPF ने प्रयागराज में पकड़ा


कानपुर के जाजमऊ स्थित एक निजी स्कूल की चार छात्राएं शुक्रवार दोपहर बिना बताए स्कूल से निकल गईं। सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 घंटे के भीतर चारों छात्राओं को प्रयागराज से बरामद कर लिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस विभाग और स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने स्कूल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें छात्राएं स्कूल से निकलने के बाद ई-रिक्शा से रेलवे स्टेशन जाती दिखीं। वे ट्रेन से प्रयागराज पहुंचीं, जहां संदिग्ध लगने पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उन्हें कानपुर पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस पूछताछ में छात्राओं ने बताया कि उन्होंने तीन दिन पहले एक व्हाट्सएप ग्रुप में उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के दर्शन की योजना बनाई थी। इस योजना में पांच छात्राएं शामिल थीं, लेकिन एक छात्रा की मां के जल्दी स्कूल पहुंचने के कारण वह नहीं जा सकी। एक अन्य छात्रा 11 मई को परिवार के साथ उज्जैन दर्शन कर 13 मई को लौटी थी, उसी रात पांचों ने यह योजना अंतिम रूप दिया था। पुलिस और आरपीएफ ने कानपुर सेंट्रल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में छात्राएं पहले जम्मूतवी ट्रेन में चढ़ती दिखीं। बाद में उन्होंने कपड़े बदलकर प्रयागराज जाने वाली कालिका ट्रेन पकड़ी। कालिका ट्रेन से वे दोपहर 3:30 बजे फतेहपुर पहुंचीं और फिर मेमो ट्रेन से रात 9:20 बजे प्रयागराज पहुंचीं। प्रयागराज में उनके पास पैसे खत्म हो गए, जिसके बाद वे मध्य प्रदेश जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान आरपीएफ टीम की नजर उन पर पड़ी और उन्हें पूछताछ के लिए आरपीएफ स्टेशन ले जाया गया। बाद में उन्हें कानपुर पुलिस को सौंप दिया गया। छात्राओं ने पूछताछ में बताया कि कानपुर में ट्रेन में चढ़ते समय उन्होंने एक यात्री से मदद मांगी थी। उस यात्री ने उनसे 100-100 रुपये लेकर एसी कोच में सीट दिलवाई, जिससे वे फतेहपुर तक पहुंचीं। फतेहपुर से वे मेमो ट्रेन में सवार होकर प्रयागराज पहुंची थीं। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि किशोरियों के बयान दर्ज करने और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *