काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ की तैयारियां तेज:डीएम ने स्मृति स्थल पर सफाई, सौंदर्यीकरण, शहीद मंदिर की रंगाई-पुताई और सेल्फी प्वाइंट बनेगा


लखनऊ के काकोरी ट्रेन एक्शन की 9 अगस्त को होने वाली वर्षगांठ को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी विशाख जी ने बाजनगर स्थित काकोरी स्मृति स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यक्रम स्थल, पहुंच मार्ग और आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। बारिश को देखते हुए जलभराव रोकने के निर्देश मानसून को देखते हुए जिलाधिकारी ने नगर निगम को कार्यक्रम स्थल पर संभावित जलभराव से निपटने के लिए पहले से सभी आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान श्रद्धांजलि देने आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। शहीद मंदिर का होगा कायाकल्प डीएम ने संस्कृति विभाग को काकोरी स्मृति स्थल स्थित शहीद मंदिर की रंगाई-पुताई, पुष्प सजावट और शहीदों के नाम की नई पट्टिकाएं लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही काकोरी ट्रेन एक्शन की थीम पर आधारित आकर्षक सेल्फी प्वाइंट विकसित करने को कहा, ताकि युवा पीढ़ी ऐतिहासिक विरासत से जुड़ सके। इस वर्ष ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़े स्टॉल भी कार्यक्रम स्थल पर लगाए जाएंगे। अमर शहीद उद्यान में होगा वृक्षारोपण निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अमर शहीद उद्यान का भी दौरा किया और प्रस्तावित वृक्षारोपण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने वन विभाग को वृक्षारोपण स्थल का चिन्हांकन कर सभी तैयारियां पहले से पूरी करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रफुल्ल शर्मा, अपर जिलाधिकारी (नगर पूर्वी) महेंद्रपाल सिंह, उपजिलाधिकारी सदर साहिल कुमार सहित पुलिस, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, स्वास्थ्य, जल संस्थान, वन और संस्कृति विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *