कांवड़ यात्रा की तैयारियों में जुटी कासगंज:संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त, व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा


कासगंज पुलिस ने आगामी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से शहर में पैदल गश्त और फ्लैग मार्च किया। यह कार्रवाई बुधवार, 15 जुलाई 2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कासगंज के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल के साथ की गई। फ्लैग मार्च बिलराम गेट, बारहद्वारी, सोरों गेट, चामुंडा मंदिर, ठंडी सड़क, बस स्टैंड, माल गोदाम चौराहा, गांधी मूर्ति, सर्राफा मार्केट और नदराई गेट सहित कांवड़ यात्रा के प्रमुख मार्गों तथा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों और व्यापारियों से संवाद किया। उन्होंने लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। प्रभारी निरीक्षक ने व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें सुरक्षा का आश्वासन दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी और कानून-व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य जनता में विश्वास कायम करना, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखना और कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराना है। जिला पुलिस ने सभी नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *