उधारी के 1500 रुपए मांगने पर महिला पर असलहा ताना:बेटे को जान से मारने की धमकी दी, पुलिस जांच में जुटी


कानपुर के थाना चकेरी क्षेत्र में उधारी के 1500 रुपये मांगने पर नाराज ई-रिक्शा चालक ने महिला दुकानदार पर असलहा तान दिया। आरोपी ने महिला को धमकाते हुए उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। घटना की जानकारी होने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी सनिगवां चौकी पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। मांगलार देर रात व्यापारियों ने जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। घटना सनिगवां चौकी क्षेत्र के 60 फीट रोड स्थित तिरंगा चौराहा, मंगला विहार सेकंड का है। अर्चना दीक्षित जनरल स्टोर का संचालन करती हैं। अर्चना ने बताया कि, मंगलवार शाम आसपास की दुकानें बंद थीं। इसी दौरान ई-रिक्शा चालक दुकान पर पहुंचा। आरोप है कि आरोपी पर दुकान का करीब 1500 रुपये उधार था। महिला दुकानदार के बेटे ने उससे रुपये मांगे थे। इसी बात से नाराज होकर आरोपी दुकान पर पहुंचा और महिला व्यापारी पर कथित तौर पर असलहा तान दिया। उसने धमकी दी कि उनके बेटे को जान से मार देगा। वहीं,व्यापारी के साथ हुई घटना की जानकारी मिलते ही उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी सनिगवां चौकी पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। वहीं व्यापारियों ने बताया कि, घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। व्यापारी संगठन ने महिला व्यापारियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए चेतावनी दी कि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। मौके पर दुर्गेश शुक्ला, राहुल तिवारी, शुभम शर्मा, परमानंद पटेल और सुजीत समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र का कहना है, कि मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *