Skip to content
Wednesday, October 14, 2026
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • uttar pradesh
  • कमीशन के लालच में बेचे बैंक खाते:करोड़ों की साइबर ठगी के नेटवर्क का एक और सदस्य गिरफ्तार
  • uttar pradesh

कमीशन के लालच में बेचे बैंक खाते:करोड़ों की साइबर ठगी के नेटवर्क का एक और सदस्य गिरफ्तार

rrshuklaji@gmail.com3 months ago01 mins


मुजफ्फरनगर में एक करोड़ रुपए से अधिक की साइबर ठगी के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। यह सदस्य कमीशन के लालच में अपने परिचितों और रिश्तेदारों के बैंक खाते साइबर अपराधियों को उपलब्ध करा रहा था। पुलिस के अनुसार, इन्हीं खातों का उपयोग ठगी गई करोड़ों रुपये की रकम को ट्रांसफर करने के लिए किया जाता था। एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने बुधवार शाम 4 बजे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपी शहनवाज उर्फ गुड्डू, निवासी गंगोह (सहारनपुर), कमीशन के लिए साइबर गिरोह से जुड़ा था। पूछताछ में शहनवाज ने स्वीकार किया कि वह अपने रिश्तेदारों और परिचितों के बैंक खातों की जानकारी गिरोह तक पहुंचाता था।इन्हीं खातों में साइबर ठगी की रकम जमा की जाती थी, जिसे बाद में विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिया जाता था। ठगी का तरीका यह था कि एक पीड़ित को फेसबुक पर ‘गीतिका कपूर उर्फ जीजी’ नाम की महिला ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। दोस्ती के बाद उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया और DGXC नामक वेबसाइट पर ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के लिए प्रेरित किया गया। आरोपियों ने फर्जी मुनाफे के स्क्रीनशॉट और नकली निवेशकों के माध्यम से पीड़ित का विश्वास जीता। आरोपियों ने पीड़ित से अलग-अलग तारीखों में कुल एक करोड़ एक लाख दो हजार रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए। जब पीड़ित ने अपनी रकम निकालने का प्रयास किया, तो उससे ‘डेटा रिपेयरिंग’, ‘फाइनल वेरिफिकेशन’ और ‘एंटी मनी लॉन्ड्रिंग प्रोसेस’ जैसे बहाने बनाकर और पैसे मांगे गए। इसके बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस गिरोह के अब तक छह सदस्य जेल जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त, दो अन्य आरोपियों को बी-वारंट पर तलब किया गया है। पुलिस ने ठगी गई रकम में से लगभग 23 लाख रुपये फ्रीज कर दिए हैं और पीड़ित के खाते में राशि वापस कराने की प्रक्रिया चल रही है। बैंक खातों की व्यवस्था करने वाले, रकम ट्रांसफर कराने वाले और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को फंसाने वाले गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

Source link

Tagged: Bank Account Scam Cyber Crime Investigation Cyber Crime News Cyber Fraud Arrest Muzaffarnagar Cyber Crime Muzaffarnagar Police Online Fraud Network Shahnawaz Goodu

Post navigation

Previous: BCCI Secretary Devajit Saikia Appointed ICC Governance Review Committee Head
Next: 'कालनेमि और पाखंडियों से आप लोग सावधान रहें':शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले- किसी कीऔकात नहीं जो मुझे अपना एजेंट बना ले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

चित्रकूट में अंतरराष्ट्रीय श्रीरामलीला उत्सव शुरू:थाईलैंड के कलाकारों ने श्रीराम जन्म और बाल लीलाओं का मंचन किया

rrshuklaji@gmail.com12 minutes ago 0

शाहजहांपुर में करंट से भैंस के बच्चे की मौत:बिजली का खंभा टूटने से दो वाहन भी जले; ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाया

rrshuklaji@gmail.com27 minutes ago 0

गोंडा में फिर बढ़ने लगा घाघरा नदी का जलस्तर:खतरे के निशान से 81 सेंटीमीटर नीचे बह रही, 8 सेमी बढ़ा पानी

rrshuklaji@gmail.com42 minutes ago 0

प्रिंस चौरसिया गोंडा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने:दूसरी बार मिली कमान, बोले- हमेशा गरीबों की समस्याओं को उठाने का काम किया

rrshuklaji@gmail.com57 minutes ago 0

Trending News

uttar pradesh
चित्रकूट में अंतरराष्ट्रीय श्रीरामलीला उत्सव शुरू:थाईलैंड के कलाकारों ने श्रीराम जन्म और बाल लीलाओं का मंचन किया

Recent Posts

  • चित्रकूट में अंतरराष्ट्रीय श्रीरामलीला उत्सव शुरू:थाईलैंड के कलाकारों ने श्रीराम जन्म और बाल लीलाओं का मंचन किया
  • OpenAI Office Espionage | Saudi National Arrested for Recording Device
  • शाहजहांपुर में करंट से भैंस के बच्चे की मौत:बिजली का खंभा टूटने से दो वाहन भी जले; ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाया
  • सितंबर में 10% के पार रह सकती है महंगाई:खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ने का असर, अगस्त में ये 9.92% पर थी
  • OpenAI Office Espionage | Saudi National Arrested for Recording Device

Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.