कमरे में खून से लथपथ मिला महिला का शव:मेरठ में परिजनों जताई हत्या की आशंका, फोरेंसिक टीम मौके पर


कासगंज के गंजडुंडवारा क्षेत्र में शनिवार करीब 10 बजे एक महिला का शव खून से लथपथ उसके कमरे में मिला। महिला बेटी के साथ किराए के मकान में रहती थी। ग्रामीणों ने शव देखा तो भीड़ इकट्ठा हो गई। तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। महिला की पहचान सिढ़पुरा निवासी सिबली पुत्री शौकीन अली के रूप में हुई है। यह घटना गनेशपुर गांव में एटा रोड पर हुई। परिजनों ने आशंका जताई है कि महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई है। सूचना मिलते ही कोतवाली गंजडुंडवारा पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाड टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओपी सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
खबर अपडेट की जा रही है…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *